हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता पुल के नीचे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लोकदल की जमीनी इकाई से वह जल्द ही गांव-गांव जाकर मुलाकात करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल गरीब किसानों के मुद्दे उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि समरसता अभियान शुरू हो गया है जिसके तहत वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जयंत चौधरी ने गठबंधन को लेकर कहा कि 2024 के चुनाव में गठबंधन का क्या स्वरूप होगा इसके लिए अभी थोड़ा समय लगेगा। हालांकि पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रविंदर व अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























