👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी व टैस्ट के साथ-साथ बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के निर्देश दिए है, साथ ही कोविड टैस्ट के दौरान पाजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को कोविड प्रोटोकोल के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को दिया है।
सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकोल का सख्ती से पालन कराने को कहा है। उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। मास्क लगाना, सामाजिक दूरी रखना तथा सैनेटाइज करना है जरुरी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































