
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में थाने के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन पश्चात जच्चा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के टांकों से रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। शुक्रवार की सुबह मेघा की तबीयत फिर से बिगड़ गई और पुनः रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सकों से मेघा को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया लेकिन शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे उपचार के दौरान मेघा ने दम तोड़ दिया जिससे आहत ससुराल व मायके पक्ष के लोगों ने वैलनेस अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। मामले में एसीएमओ हापुड़ डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने भी शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था जहां उन्होंने बताया कि यदि अस्पताल द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































