हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल लेनदेन से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ में पंजीकृत 7,532 स्ट्रीट वेंडरों को क्यू आर कोड उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसके लिए ऑनलाइन लेनदेन पर इन्हें कैशबैक भी मिलेगा। महीने में 50 से 100 रुपए का डिजिटल लेनदेन करते हैं तो 30 रुपए और 100 से 150 तक का डिजिटल लेनदेन करते हैं तो 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में नामी एजेंसियां क्यूआर कोड सप्लाई कर रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत डूडा में स्ट्रीट वेंडरों को 10,000 व 20,000 रुपए का लोन दिया जा रहा है। अब धीरे-धीरे ऋण लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से क्यूआर कोड भी दिलाया जा रहा है। अब तक जिले के 3,380 स्ट्रीट वेंडरों को क्यू आर कोड वितरित किए जा चुके हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























