Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में गुरुवार की सुबह क्षेत्र में सफाई कर रहे सफाई कर्मी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान सफाई कर्मी राजपाल सिंह के पैर पर कुत्तों ने काट लिया और उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को वहां से भगाया।

सफाई कर्मी राजपाल सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों का झुंड आया और उसपर भोंकना शुरू कर दिया। उसने कई बार उन्हें भगाने का प्रयास भी किया लेकिन कुत्ते नहीं भागे। इसके बाद कुत्तों ने सफाई कर्मी पर हमला कर काट लिया। शोर सुनकर अन्य लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को वहां से भगाया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065



























