👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग का आवारा कुत्तों को पकड़ने और उसकी नसबंदी पर कोई ध्यान नहीं है। ताज़ा मामला हापुड़ के चमरी का है जहां की निवासी डेढ़ वर्षीय आकांक्षी पुत्री ओंकार को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया जिन्होंने डेढ़ साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। इस दौरान बच्ची चीखी व चिल्लाई, शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह आकांक्षी को कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया और अस्पताल में टीके लगवाए। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में परिजन बच्चे को टीका लगवाने के लिए पहुंचे जिनकी मांग है कि संबंधित विभाग को मामले में ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























