
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में आवारा कुत्तों ने एक बालक पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आवारा कुत्तों के चुंगल से बच्चे को बचाया। बच्चे का उपचार चल रहा है।
गांव देहरा के रहने वाले रिजवान ने बताया कि उनका 4 साल का बेटा असद अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और काटना शुरु कर दिया। बच्चे के चीखने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े और बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। बच्चों के शरीर पर कई जगह घाव हो गए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






























