👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में आवारा पशुओं का जबरदस्त आतंक है। हाईवे पर अंधेरे में घूमता यह पशु कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि आवारा पशुओं को पकड़ा जाए जिससे सड़क हादसों में कमी आए। साथ ही आवारा पशु किसानों की फसल भी नष्ट कर रहे हैं।
बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर डिवाइडर के पास अक्सर आवारा पशु घूमते हैं जोकि अंधेरे में वाहन सवारों को नजर नहीं आते जिसके चलते हादसा हो जाता है। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को आवारा पशुओं को पकड़ना चाहिए।





























