हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में किसान इन दिनों आवारा पशुओं से बेहद परेशान हैं। यह पशु किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसकी वजह से किसान को आर्थिक चोट लग रही है। किसान बेहद परेशान हैं जिसने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस ओर ध्यान दें। वरना किसान क्या खाएगा और क्या खिलाएगा? यह तस्वीर आज की नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से बनी हुई है। किसानों का कहना है कि कई बीघा फसल को आवारा पशु नुकसान पहुंचा चुके हैं।
हापुड़ के पास के गांव हरसिंहपुर में यह हालात पिछले कई दिनों से बने हुए हैं जहां आवारा पशु झुंड में खेतों में घुसकर वहां लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान का कहना है कि नुकसान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है उन्होंने कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों से की लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इस दौरान किसान उपेंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल शर्मा, रोहतास शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विनोद आदि ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
🔊 Listen to this एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व कानून-व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग…
Read more



























