👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 225 नशे की गोलियां बरामद की है।आरोपी आदर्श नगर हापुड़ का अभिषेक है।पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशे की गोलियां बेचना स्वीकार किया है।


























