हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान में बुधवार की रात करीब 10:00 बजे चारे को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। सड़क पर ईंट-पत्थर बिछ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि बुधवार को दोनों पक्षों में चारा खरीदने को लेकर दिन में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद रात को चिंगारी भड़क उठी और दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। गाड़ी का शीशा भी टूट गया। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मौहल्ला चौधरियान का सावेज, शाकिब, व शाकिर है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों मामा-फुफी के भाईयों में महंगा चारा को लेकर विवाद हुआ था, जो संघर्ष में बदल गया।

हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540































