हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित एक लोहे की दुकान में चोरों ने कूमल कर 2,000 नकद और चांदी की देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गढ़ रोड पर भारत आयरन स्टोर नाम से अंकुर बंसल की दुकान है। रविवार की शाम को अंकुर दुकान बढ़ाकर घर गए थे कि रात में किसी समय चोरों ने दीवार में कूमल कर अंदर प्रवेश किया और चांदी की देवी देवताओं की मूर्ति और दो हजार की नकदी को चुरा लिया। हालांकि चोर लोहे का सामान चोरी नहीं कर सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038


























