👁 0 views Views
तस्करी कर लाए गए पटाखों का भंडार मिला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने इन्द्र लोक कालोनी के एक मकान से आतिशबाजी का भंडार पकड़ा है और दीप चन्द्र के बेटे अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध पटाखों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्ता कर लिया जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है मकान से बरामद किए है।पुलिस ने मकान से अमन को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दीपावली पर बेचने के लिए एकत्र किए थे।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131





























