
झड़ीना में जमीनी विवाद के चक्कर में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया जिसने धीरे-धीरे मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। बताया जा रहा है कि चंद गज जमीन को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की गांव झड़ीना में दो पक्षों के जमकर लाठी-डंडे चले। जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमीन पर एक पेड़ खड़ा है और एक शौचालय बना हुआ है जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करते हैं। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज हुआ जिसने मारपीट का रूप ले लिया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाया और अलग किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























