हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सब्जियों से भरा एक जुगाड़ चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ देहात के गांव सुल्तानपुर निवासी नफीस पुत्र रहीस ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके घर के बाहर मोटरसाइकिल का इंजन लगा बंद गोभी से भरा रिक्शा खड़ा था जिसे मोहल्ले के ही एक युवक ने चुरा लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।

























