👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बाबा जाहरवीर के मंदिर में ओम् प्रकाश सैनी व सैनी समाज द्वारा बाबा गोरखनाथ जी की मूर्ति की स्थापना गुरुवार को विधि विधान से की गई। इस अवसर पर श्रध्दालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।विधायक कमल मलिक, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी, नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित गुप्ता व दीपेन्द्र , नगर महामंत्री दीपक शर्मा, भाजपा नेता राकेश बजरंगी, शैलेन्द्र सहित अनेक लोग उपस्थित थेः।





























