👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी बुधवार को हापुड़ पहुंचे और कई मुद्दों पर मीडिया के साथ मुखातिब हुए। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने फूल माला पहनाकर प्रांशु दत्त का स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के कई कार्यकर्ता प्रांशु से मिलने पहुंचे। प्रांशु ने इस दौरान दावा किया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























