👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में योगी सरकार ने करीब 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के स्वास्थ्य को देखते हुए। कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए एक योजना शुरू की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना इसके लिए सरकार ने शुरू की है जिसकी मंजूरी को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। अभी तक राज्य कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में या प्राधिकृत संविदाकृत अस्पतालों में ही निशुल्क इलाज मिलता था। इलाज में आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती थी जिसके बाद सरकार ने कैशलेस की सौगात दी है। इसके लिए स्टेट हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा जिसकी अधिकतम कोई सीमा निर्धारित नहीं होगी।
NEWYEAR BLAST: Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929



























