हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सम्मानित शिक्षिका अरुणा कुमारी राजपूत ने सम्मान में मिली 25,000 की सम्मानित राशि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा में लगा दी और स्कूल में स्मार्ट टीवी और छात्रों के लिए एक लोहे की अलमारी बनवाई है। खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली अलका अग्रवाल ने स्मार्ट टीवी का उद्घाटन किया और कहा कि इस स्मार्ट टीवी के सहयोग से छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी।
आपको बता दें कि सिंभावली के संविलियन विद्यालय राजपुर की शिक्षिका डॉ अरुण कुमारी को इसी साल राज्य पुरस्कार सम्मान मिला है। प्रमाण पत्र के साथ उन्हें 25,000 की सम्मानित राशि भी मिली थी। ऐसे में शिक्षिका ने छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए इस राशि को लगा दिया और स्कूल में स्मार्ट टीवी और लोहे की अलमारी लगवाई है। स्मार्ट टीवी से छात्रों को तकनीक समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। शिक्षिका की इस पहल को अफसरों ने सराहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली अलका अग्रवाल ने स्मार्ट टीवी का फीता काटकर उद्घाटन किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि स्मार्ट टीवी के सहयोग से छात्र आसानी से तकनीक से रूबरू हो सकेंगे।






























