एस एस वी इण्टर कालिज ने 8 विकेट से क्रिकेट मैच जीता
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): माध्यमिक शिक्षक जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच राजपूताना रेजिमेंट इण्टर कालेज पिलखुआ के मैदान में खेला गया। फाइनल मैच में एस एस वी इण्टर कालेज हापुड़( कप्तान सोमेंद्र सिंह)ने चौधरी ताराचंद इण्टर कालेज हापुड़ (कप्तान पीतम सिंह) को 08 विकेट से शिकस्त दी।पहले खेलते हुए चौधरी ताराचंद इण्टर कालेज हापुड़ ने पांच विकेट खोकर 107 रन बनाए। इस टीम की ओर से मुख्य योगदान सचिन विश्नोई का रहा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एस एस वी इण्टर कालेज हापुड़ ने केवल 02 विकेट खोकर 10.4 ओवर में यह मैच जीतकर फाइनल विजेता बने। आशीष कुमार ने सर्वाधिक 65 रन बनाया तथा मैन आफ द टूर्नामेंट चुने गए। देव मणि सिंह और सतीश कुमार ने अंपायरिंग की।
इस टूर्नामेंट में 14 माध्यमिक विद्यालयों की 10 टीमों ने भाग लिया। ये मैच एस एस वी इण्टर कालेज, चौधरी ताराचंद इण्टर कालेज व राजपूताना इण्टर कालेज में आयोजित हुए। टूर्नामेंट संपन्न कराने में संयोजक श्री कृष्ण द्विवेदी, रविंद्र कुमार गुप्ता, पीतम सिंह, राजेश कुमार रजक ने विशेष योगदान दिया। पूरा टूर्नामेंट सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान मृत्युंजय सिंह, विजय सिंह, तुषार, सोहन कुमार ,वी एन सिंह,राज केशर, रामकुमार यादव, अदनान अहमद, मनोज कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

































