यूनिवर्सिटी टापर एस एस वी कॉलेज हापुड़ की छात्रा को मिलेगा स्वर्ण पदक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एस एस वी कालेज हापुड़ की छात्रा शमा परवीन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की बीएससी गणित की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शमा परवीन ने 89.80 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त किया है।
शमा परवीन मूल रूप से गुलावठी की निवासी है। शमा ने तीन वर्ष बुलंदशहर रोड हापुड़ में अपने फूफाजी आसमौहम्मद के यहाँ रहकर शिक्षा ग्रहण की है। शमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता पिता, भाई तथा फूफाजी को दिया है। शमा परवीन की सफलता पर प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह, डाॅ रिषिपाल सिंह, डॉ सुबोध शर्मा, डाॅ सुशील सिद्धू, डाॅ राहुल उज्जवल, डाॅ देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ नीनू अग्रवाल, डॉ आर के शर्मा डा स्वागता बसु ने शुभकामनाएँ दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























