👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे पीड़ित घायल हो गया। मामला मंगलवार का है जब थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर श्रीनगर निवासी भावेश कौशिक पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा पर दोयमी के निवासी कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे भावेश की कलाई की हड्डी टूट गई और वह घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी भावेश को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।





























