हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन पद हेतु समाजवादी पार्टी से टिकट पाने हेतु सपा के दो नेताओं में खींचतान मची है। सपा का टिकट किसे मिलेगा यह तो चुनाव तिथि होने के बाद ही पता चलेगा।
वर्तमान चेयरमैन सोना सिंह बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर चेयरमैन बने थे, मजबूत दावेदार के साथ बसपा के हाथी से उतर कर अपने साथियों के साथ साइकिल पर सवार हुए हैं।
सपा के टिकट पर चेयरमैन पद चुनाव मैदान में उतरे रुपेश पंडित को पराजय का मुंह देखना पड़ा। किन्ही कारणों से रुपेश का सपा से नाता टूट गया था। अब रूपेश पंडित की घर वापसी हो गई है। अब चेयरमैन पद के लिए सपा से टिकट पाने हेतु दो सपा नेता सोना सिंगर रूपेश पंडित प्रबल दावेदार के रूप में सामने आए हैं।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700
























