हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 10 जनवरी को चुनाव होंगे जिनके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को धौलाना से मौजूदा विधायक और रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी असलम चौधरी ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए असलम ने बताया कि उन्होंने सभी जानकारी नामांकन पत्र में भर दी है। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि सरकार गठबंधन की आएगी और उनके सामने मुकाबले में कोई नहीं है।
वहीं एक सवाल के जवाब में असलम चौधरी ने बताया कि उनके खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं जिसकी जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र में दे दी है। बता दें कि असलम चौधरी ने कमरा संख्या 58 में धौलाना से नामांकन किया है। जिले में असलम ने सबसे पहले नामांकन किया है जो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।






























