जनपद हापुड में खेल सप्ताह हुआ शुरू










जनपद हापुड में खेल सप्ताह हुआ शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा दिनांक 21 अगस्त से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन समारोह जूनियर बालक वर्ग कबड्डी का आयोजन दर्शन दा स्कूल पिलखुआ हापुड़ में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता सिंह एसडीएम सदर हापुड़ द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया जिसमें उन्होंने हर बच्चे को खेल से जोड़ने पर जोर दिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनिल त्यागी द्वारा दिव्यांग जन खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को लाभान्वित करने के लिए संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन में श्रीमती मधु अवस्थी उप क्रीड़ा अधिकारी हापुड़, दर्शन द स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति तोमर एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती नुपुर गुप्ता ने आगुन्तकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिन कौशिक महेंद्र सिंह एवं रोहताश सिंह रेनू तेवतिया एवं अन्य उपस्थित रहे। इस नौ – दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता प्रदान करने के साथ – साथ ही आज के समय में एक स्वस्थ जीवन में इनकी आवश्यकता को सिद्ध करना है। प्रतियोगिता में लगभग 8 टीम होने प्रतिभा किया एवं अंत में श्रीमती मधु अवस्थी उप क्रीड़ाधिकारी हापुड़ ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065








  • Related Posts

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

    Read more

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डबरिया में अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

    दहेज में मोटर साईकिल देने से किया इंकार तो तोड़ा रिश्ता

    दहेज में मोटर साईकिल देने से किया इंकार तो तोड़ा रिश्ता
    error: Content is protected !!