बाबूगढ में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद का स्पोर्ट्स स्टेडियम अब बाबूगढ में बनेगा।इसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया।स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र बाबूगढ की दस हेक्टेयर यानि कि करीब पच्चीस एकड़ भूमि स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए खेल विभाग को मुफ्त स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। स्टेडियम के निर्माण हेतु पांच करोड रूपये व्यवस्था बजट में पहले हो चुकी है।हापुड के खेल प्रेमियों ने प्रदेश सरकार के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102






























