
पिलखुवा फ्लाईओवर पर स्प्लेंडर सवार हादसे का शिकार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात स्प्लेंडर सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों ने घायल को सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी जो जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार एक स्प्लेंडर बाइक सवार युवक जैसे ही पिलखुवा के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वह हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए राहगीर रुके और तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद बाइक को कब्जे में लिया गया और मामले की जांच में पुलिस जुट गई।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































