उद्यमियों ने कर्मचारियों के हित में चल रही सरकारी योजनाओं पर किया विचार-विमर्श











उद्यमियों ने कर्मचारियों के हित में चल रही सरकारी योजनाओं पर किया विचार-विमर्श

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक मंथन बैठक का आयोजन गुरुवार को होटल डी वेलिन्टिनो में किया गया जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्रीय आयुक्त मनोज गुप्ता, प्रवर्तन अधिकारी सुदीप सिंह व ईएसआईसी हापुड़ मैनेजर विनीत सिंह उपस्थित रहे। मनोज गुप्ता ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित एक रोज़गार-संबद्ध प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2 वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करना है।

सुदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने एम्पलाई एनरोलमेंट स्कीम 2025 लॉन्च की है। इस स्कीम का उद्देश्य उन कर्मचारियों को ईपीएफ कवरेज देना है जो किसी कारण छूट गए थे। यह स्कीम 1 नवंबर 2025 से 6 महीने तक यानी 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसमें एंप्लॉयर यानी काम कराने वाले संस्थानों को अपने छूट गए कर्मचारियों को एनरोल करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने नए वेतन कोड के बारे में भी जानकारी दी।

PMVBRY और कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 के तहत पंजीकरण के लिए EPFO की अपील सरकार के औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के प्रयास को दर्शाती है।

विनीत सिंह ने ईएसआईसी की स्प्री योजना के बारे में जानकारी दी जिसके अंतर्गत 10 से अधिक कमचारियों वाले उद्योग संस्थानों को ईएसआईसी के अंतर्गत बिना पेनल्टी के कवरेज करना है।

आईआईए की ओर से चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और सभी उपस्थित उद्यमी बंधुओं का आभार प्रकट किया। मीटिंग का संचालन चैप्टर सचिव लवलीन गुप्ता ने किया। मीटिंग में राष्ट्रीय उपसचिव विजय शंकर शर्मा, ऑनलाइन मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष अशोक छारिया, चैप्टर कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, इनवाइटी सीईसी राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक मित्तल, नीरज गुप्ता, आकाश शर्मा, प्रमोद गोयल, सर्वेंद्र रस्तोगी, गौरव अग्रवाल, राजेंद्र रोशे व सुनील जैन उपस्थित थे।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!