👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसपा से निष्कासित किए गए अमरोहा संसदीय सीट से सांसद कुंवर दानिश अली की कांग्रेस में जाने की अटकलें बढ़ने लगी है। हाल ही में सामने आई सांसद दानिश अली और राहुल गांधी की फोटो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अमरोहा सांसद जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दरअसल कांग्रेस सपा गठबंधन में अमरोहा की सीट कांग्रेस के पाले में आई है। इसके बाद अमरोहा के सांसद ने यह फोटो साझा की है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस से सचिन चौधरी चुनाव लड़े थे जबकि बसपा सपा गठबंधन से दानिश ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए अमरोहा सांसद ने कहा है कि वह स्वागत के लिए तैयार हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































