
पीईटी छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। मुरादाबाद मंडल समेत कई रूंटों पर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनका संचालन छह से आठ सितंबर तक अलग-अलग तिथियों पर होगा। इन ट्रेनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद से बरेली और वापसी में भी एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04492 गाजियाबाद से 5 सितंबर को रात 21:45 बजे चलेगी। यह पिलखुआ (22:18/22:20), हापुड़ (22:36/22:38); सिंभावली (23:08/23:10), गढ़मुक्तेश्वर (23:20/23:22), गजरौला (23:45/23:47), अमरोहा (00:08/00:10.), हकीमपुर (00:35/00:37), मुरादाबाद (01:35/01:40), रामपुर (02:08/02:10) रुकते हुए 03:10 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04491 बरेली से 6 सितंबर को सुबह 04:00 बजे रवाना होगी और रामपुर (05:00/05:02), मुरादाबाद (05:30/05:32), अमरोहा (06:25/06:27), गजरौला (06:48/06:50), गढ़मुक्तेश्वर (07:08/07:10), हापुड़ (07:43/07:45), पिलखुआ (08:00/08:02) होते हुए 09:00 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।






























