👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरकार की ओडीओपी योजना के तहत भारतीय डाक विभाग ने हैंडलूम नगरी पिलखुवा के उत्पादों के लिए एक विशेष कवर और विशेष विरूपण का अनावरण विमोचन किया। इसका उद्देश्य पिलखुवा उत्पादों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है। अनावरण एवं विमोचन मोदीनगर रोड पर स्थित पंचायती भवन डाक विभाग के अधिकारी जितेंद्र शर्मा, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, हेड पोस्ट मास्टर अरुण मोहन, प्रधान विरेंद्र राव ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी लोगों को दिखाया गया। बता दें कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण में अनावरण किया गया।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333

































