हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के निर्देशानुसार दिनांक 03 जुलाई 2022 (रविवार) को आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में डा० रीमा बंसल, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जिला जज हापुड़ के द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष लोक अदालत में आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु न्यायाधीश अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श कर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही संबंधित पीठासीन अधिकारीगण जिनके न्यायालय में आरबिट्रेशन के निष्पादन वाद लंबित है उन्हें उक्त विशेष लोक अदालत दिनांकित 03.07.2022 में अधिक से अधिक निष्पादन वादों को निस्तारित करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 3 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत का लाभ प्राप्त करें।






























