हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हरिद्वार, गंगौत्री व बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने-अपने गन्तव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के हापुड़ आगमन से हापुड़ के मुख्य मार्ग शिवमय हो गए हौ। चारों तरफ से जय भोले की गूंज सुनाई दे रही है।
कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जनपद में व्यापक स्तर पर रुट डायवर्जन कि याहैऔर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया । कांवड़ियों के लिए पुलिस ने विशेष कोरिडोर मार्ग बनाए हैं जिन पर केवल कांवड़िए ही चल रहे है। हापुड़ की मेरठ रोड व बुलंदशहर रोड व फ्रीगंज रोड पूरी भगवा नजर आ रही है।
हापुड़ जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, समस्त बोर्ड से सम्बंद्ध शिक्षण संस्थानों में 26 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है। जनपद में कांवड मार्ग पर कदम-कदम पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
कांवड़ियों की सेवा के लिए सामाजिक व व्यापारिक संगठन आगे आए है और कांवड़ियों के लिए खाद्य पदार्थों सहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 26 जुलाई को भोले का जलाभिषेक होगा जिसके गांव सबली, छपकौली, दत्तियाना तथा गढ़मुक्तेश्वर के शिव मंदिरों पर विशेष तैयारियां की जा रही है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























