
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी ने बुधवार को हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चूल्हे पर रोटी सेक कर अपना गुस्सा जाहिर किया। गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी और गैस उपभोक्ताओं की एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी लाइनों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाजवादी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया और चूल्हे पर रोटी सेक कर खाई और सरकार को जीभर कर कोसा।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार का दावा है कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी गैस के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पास गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए मैसेज आ रहे हैं लेकिन गैस डिलीवर नहीं हो रही। व्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और चूल्हे पर रोटी सेकी। सिलेंडर लेकर पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ भी आवाज उठाई और अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, महिला जिला अध्यक्ष डॉ रेशमा यादव, जिला महासचिव अफसाना, दीपिका, बृजेश, नगीना, सविता आदि ने प्रदर्शन किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























