👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा खाकी के कंधों पर है। ऐसे में पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दिन-रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार की रात क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर पेट्रोलिंग की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बोट, पैदल, घोड़े आदि से क्षेत्र में लगातार गश्त कर कानून व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























