हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ जनपद हापुड़ के देहात और हापुड़ सिटी क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया। इसी के साथ लोगों को पुलिस ने सुरक्षा का एहसास कराया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने पैदल गश्त की।
गुरुवार की रात हापुड़ के पुलिस अधीक्षक, हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह ने हापुड़ देहात तथा हापुड़ सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग की। इस दौरान हापुड़ के गोल मार्केट, हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, मीनाक्षी रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और सभी से जरूरी सुझाव भी मांगे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























