हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को उपद्रवियों पर इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने खुद ही उपद्रवियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला मंगलवार पिलखुवा का है जहां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा पिलखुवा के प्रतिनिधि के लिए चुनाव चल रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस अधीक्षक ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों पर तमाचों की बरसात कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।































