👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले में कोरोना संक्रमण के चलते एक और मरीज की मौत हो गई। मंगलवार को सूचना विभाग ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि हापुड़ के 35 वर्षीय अशोक कुमार डायबिटीज से पीड़ित थे जो 30 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उपचार के लिए अशोक को एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को अशोक की मौत हो गई।

1,517 मरीज हुए स्वस्थ:
बता दें कि जनपद हापुड़ में अभी तक 1,517 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं फिलहाल कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 197 है जिनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App:























