हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार की रात को जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक समेत वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान हुड़दंग काटने वालों को पुलिस ने जमकर सबक सिखाया और भैंसों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली करीब 40 पेनी सोटा को जब्त कर लिया। वहीं एक बग्गी को कब्ज़ में लिया।
बताते चलें की आस्था को देखते हुए हर मोर्चे पर पुलिस बल तैनात है। ऐसे में शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 समेत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग की और सभी से शांति बनाए रखने, नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। समय-समय पर जगह-जगह पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। लापरवाही बरतने वालों को पुलिस बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही। चेकिंग के दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।




























