हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ कोतवाली में समस्याएं सुनी। इस दौरान हापुड़ कोतवाल नीरज कुमार और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए और सभी को न्याय मिले। वहीं हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना और समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हापुड़ की एसडीएम सुनीता सिंह ने बाबूगढ़ थाने में बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के साथ थाने में आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस लगाया गया जहां आए हुए फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























