हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पर नगर अध्यक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला व नगर अध्यक्ष के बीच तनातनी हो गई है। सपा के नगर अध्यक्ष हाजी नईम जड़ोदिया ने जिला अध्यक्ष बबलू गुर्जर पर बिना बताए पद से हटाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिनका कहना है कि उनसे नगर अध्यक्ष पद के लिए तीन लाख रुपए मांगे गए। दो लाख रुपए वह दे चुके हैं एक लाख रुपए न देने की वजह से उन्हें इस पद से हटाया गया है और इकबाल कुरैशी को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
हाजी नईम के अनुसार रविवार को बूथ कमेटी की चर्चा को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ जहां जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर ने इकबाल कुरैशी को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में हाजी नईम जड़ोदिया आग बबूला हो गए जिन्होंने हंगामा किया और बबलू गुर्जर पर कई गंभीर आरोपों लगाए हैं।
नगर अध्यक्ष के अनुसार उनसे इस पद के लिए तीन लाख रुपए मांगे गए। एक लाख रुपए न देने की वजह से उन्हें हटा दिया गया है। सपा के जिला व नगर अध्यक्ष के बीच हुई तनातनी से पार्टी की किरकिरी हो रही है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























