👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विभाग जल्द ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने जा रहा है. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. अब जल्दी ही यात्री बस में सफर के दौरान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के साथ क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए टिकट के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे. सभी श्रेणियों की बसों में यह सुविधा दी जाएगी. फिलहाल पहले चरण में विभाग इस सुविधा को लखनऊ और गाजियाबाद में शुरू करने जा रहा है. दूसरे चरण में हापुड़ डिपो की बसों में भी यह सुविधा शुरू होगी.
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249























