
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव इमटोरी निवासी सोनू की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार की गई पत्नी का नाम संतोष व ससुर का नाम टेकचंद पुत्र सुखराम निवासीगण मांचीपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर है। ज्ञात हो कि बुधवार को ससुरालियों ने दामाद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि उपचार के दौरान दामाद की मौत हो गई थी।
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र मूलचंद की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनू के पिता मूलचंद का पहले ही देहांत हो चुका है जिसकी मां सुखवीरी ने हाफिजपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब 4:45 बजे के आसपास सोनू के ससुराल पक्ष के लोग बुलंदशहर रोड पर स्थित रघुनाथ कोल्ड स्टोर के सामने मुख्य मार्ग पर सोने के घर पहुंचे और उसकी पिटाई की और उसे जहरीला पदार्थ दे दिया जिसके बाद उपचार के दौरान सोनू की मेरठ में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी नवंबर 2024 को जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मांचीपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























