Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पिता पर तमंचा तानकर खोपड़ी उड़ा देने की धमकी देने वाले बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ पुलिस ने एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रसूलपुर निवासी 70 वर्षीय कृपाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी तबीयत खराब चल रही है। उसका बेटा जितेंद्र कई दिनों से उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता आ रहा है। 2019 में उसने अपने बेटे से संबंध विच्छेद कर अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल भी कर दिया था जिससे वह आक्रोशित है और आरोपी अपने भाई आदित्य से रंजिश मानता है।
पिता का आरोप है कि 16 जनवरी को आरोपी पीड़ित के घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर अभद्रता शुरू की और तमंचा निकालकर पीड़ित पर तान दिया और समस्त संपत्ति उसके नाम करने के लिए कहने लगा। ऐसा न करने पर गोली मारकर खोपड़ी उड़ने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























