
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी महिला की रविवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने दामाद की पिटाई कर दी और शव अपने साथ ले गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ निवासी एक युवती का निकाह छह साल पहले गांव पोपाई निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह बाहर नौकरी करने लगा। कभी-कभी घर पर आता था। आठ दिन पहले भी घर आया था। दो दिन पूर्व उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और उसकी पत्नी का शव अपने साथ ले गए और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483



























