हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोमवती अमावस्या पर भक्तों के सैलाब के उमडऩे के मद्देनजर प्रशासन ने ब्रजघाट गंगा तट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए ताकि श्रद्धालु गंगातट तक न पहुंच सकें । आज गंगा पूरे उफान पर थी।
सोमवती अमावस्या पर नदियों, कुंड, सरोवर आदि में स्नान का बड़ा ही महत्व है, इसलिए हजारों श्रद्धालुओं ने चोरी-छिपे ब्रजघाट पहुंच कर गंगा स्नान किया तो अनेक श्रद्धालुओं ने इसके वैकल्पिक रास्ते भी खोज लिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गढ़मुक्तेश्वर में मेला स्थल, पुष्पावती पूठ तथा गढ़ के गांवों ेमें पहुंंच कर गंगा में डूबकी लगाई और पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान किया और मां गंगा का पूजन किया।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

Veg Grill अब दे रहा है FREE HOME DELIVERY. अभी कॉल करें:



























