
नागरिकों की हर समस्या का निदान कांग्रेस की प्राथमिकता
हापुड सीमन (ehapurnews.com):त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों मे कांग्रेस जुट गई है। हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी शनिवार को ग्राम सेना मुरादपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी हर समस्या का निदान कराना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी। आज देश और प्रदेश ऐसे लोगों के हाथों में हैं जिन्होंने लोगों की सोच को हिन्दू और मुस्लिम की संकीर्ण मानसिकता में बांधकर रख दिया हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भी देश में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करती हैं। भाजपा के लोग देश की जनता को उनके अहम मुद्दों से भटकाकर उनका ध्यान देश को बांटने वाले मुद्दों में लगा देते हैं। जो कि देश और प्रदेश के लिए उचित नहीं हैं। संगठन सृजन अभियान चलाकर आज लोगों को गांव – गांव और शहर – शहर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराकर डोर टू डोर जाकर जोड़ा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा। तो ही एकजुट होकर भाजपा को हराया जा सकता हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो जनता के अहम मुद्दों की बात करती हैं।
ग्रामीणो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुरसलीन, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, जिला सचिव गुलफाम अहमद, सलीम अहमद, कामरान खान, सलीम अली, जब्बार, मुस्तफा चौधरी, शेख मोहम्मद, जुबैर, नदीम चौधरी, मोमिन, मुकम्मिल, नाजिम, शहजाद, मुजाहिद सैफी, आसिफ चौधरी, उम्मेद अली, भोपाल सिंह, शौकीन, खिलाफत, आबिद, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























