सॉल्वर गैंग ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर नई बस्ती के रहने वाले एक युवक से सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने परीक्षा भी खुद ही देने के लिए कहा था लेकिन नौकरी न लगने पर पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि आजकल लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लालच में आकर लोग रुपया गंवा रहे हैं जिसका आरोपी खूब फायदा उठा रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला राजीव विहार नई बस्ती से जुड़ा है जहां के रहने वाले रोहित कुमार ने एसपी को पत्र लिखकर बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात मुरादाबाद निवासी अनुज कुमार और विनीत कुमार के साथ हुई थी। दोनों ने उसे बेरोजगार देखते हुए बैंक में नौकरी लगवाने के लिए कहा। आरोपियों ने उसके स्थान पर परीक्षा भी खुद ही देने के लिए कहा था। आरोपियों को पीड़ित ने अपने पिता के हिस्से की जमीन पर लोन लेकर 20 लाख रुपए दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी जिसके बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586






























