
हरीपुर आवासीय योजना में सैनिकों ने पत्र सौंपकर मांगा आरक्षण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना अंर्तगत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्बारा प्रस्तावित हरीपुर आवासीय योजना में पूर्व सैनिकों को आरक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में भारतीय पूव॔ सैनिक संघ उ प्र के संयुक्त सचिव पूव॔ वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह ने एक पत्र प्राधिकरण के सचिव तेजबीर सिंह को उनके कार्यालय में सौंपा।
वारंट आफिसर मनबीर सिंह द्बारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुसार किसी भी विकास प्राधिकरण द्बारा विकसित की जाने वाली आवासीय योजना में सैनिक/ पूव॔ सैनिक व उनके परिवार के लिए 03 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान है। इस सम्बन्ध में वारंट आफिसर मनबीर सिंह द्वारा एक पत्र जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराया गया था। पत्र के साथ शासनादेश की छाया प्रतियां संलग्न की गई।
जिलाधिकारी एंव हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्बारा पूव॔ सैनिकों को आशवासन देते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार उन्हें आरक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय पूव॔ सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन राजेश चौधरी भी उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























