कंपनी में निवेश करने के लिए बेचा मकान, दंपति ने की धोखाधड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव अहमदनगर दादरी निवासी मोइनुद्दीन पुत्र अली शेर ने आरोप लगाया है कि उसकी जान पहचान के कुछ लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और 13.54 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मोइनुद्दीन ने बताया कि उसे एक व्यक्ति ने झांसा दिया कि उसकी एक कंपनी है जिसमें उसकी पत्नी और पिता डायरेक्टर है। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि वह कंपनी में निवेश करें और प्रतिमाह 15 से 16% तक रिटर्न ले सकते हैं। पीड़ित ने अपना मकान बेचकर जैसे तैसे पैसे इकट्ठा कर आरोपियों को दिए। 11.14 लाख ऑनलाइन तथा 2.40 लाख रुपए नकद दिए लेकिन किसी तरह का कोई रिटर्न नहीं मिला। जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी टरकाने लगे। सख्ती करने पर जान से मारने की धमकी तक दी। पीड़ित ने न्याय के लिए थाने में गुहार लगाई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























